आदिल अहमद
कानपुर- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर पुलिस लगातार अथक प्रयास कर रही है जिसके चलते अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी चलाया जा रहा है इसी क्रम में चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में शातिर लुटेरा धीरज आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चकेरी से लूट में वांछित शातिर लुटेरे धीरज यादव की काफी समय से तलाश थी आज जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त धीरज यादव अपनी मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पैदल-पैदल अहिरवां से रेल पटरी वाली सड़क पटेल नगर क्रासिंग की ओर आ रहा है इस सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० विजय कुमार शुक्ला, रजनीश कुमार ने कांस्टेबल चन्द्रवीर सिंह, सुनील कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की घेरा बन्दी कर अभियुक्त को हाइवे पुल पटेल नगर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक हीरो हांडा मोटरसाइकिल व एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है अभियुक्त शातिर लुटेरे धीरज यादव पुत्र जयकरन यादव अहिरवां निवासी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…