तारिक खान
बदायूं. जिले के उघैती इलाके में तीन जनवरी की रात धर्मस्थल में दरिंदगी के बाद महिला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पुजारी फरार है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने उघैती इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। वहीं एडीजी अविनाश चंद्र ने डीएम-एसएसपी के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपियों पर कार्रवाई के साथ रासुका लगाने का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने उसकी तलाश में चार टीमें लगाई हैं। साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में उघैती इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। बुधवार दोपहर एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा महिला के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों के आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर रासुका लगाने के साथ ही मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। परिवार वालों को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत दस लाख रुपये, बीमा के 70 हजार, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ और दो बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…