चचेरे भाई-बहन को एक दुसरे से हुआ इश्क, ग्रामीणों ने पकड़ा आपत्तिजनक हालत में तो आशिक हुआ रफूचक्कर और माशूक ने लगा दिया कुवे में छलांग

ए जावेद
वाराणसी। इश्क ने रिश्तो की दीवार को तोड़ डाला। उसके बाद एक चचेरे भाई बहन को एक दुसरे से इश्क हो गया। इसी इश्क में दोनों मुफ्तेला थे। कहते है इश्क और मुश्क छुपाये नही छुपता है। हुआ भी ऐसा ही। अँधेरे में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दरमियान हो रहे हंगामे के बीच आशिक अँधेरे में रफूचक्कर हो गया। शादी की जिद्द पर अड़ी माशूक ने कुवे में छलांग लगा डाला। किसी तरह ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला।

जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवती पास के ही कुएं में कूद गई। युवती की इस हरकत से गांव में सनसनी फैल गई। आनन फानन परिजन और ग्रामीणों की मदद से देर रात युवती को कुएं से बाहर निकाला गया। मामला थाने पहुंचा तो काफी देर तक पंचायत हुई। दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी है, लेकिन प्रेमी फरार बताया जा रहा है।











