आफताब फारुकी
चेन्नई: एक तरफ जहा विधानसभा चुनावों की सरगर्मिया तेज़ी के साथ तमिलनाडु में बढ़ रही है। वही कोरोना ने अपने पाँव भी फैलाने शुरू कर दिए है। इस वैश्विक महामारी के दरमियान तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है। बताते चले कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है।
गौरतलब हो कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमण के 479 नए मामले सामने आए वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। तमिलनाडु में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8.51 लाख हो गई है वहीं मृतकों की संख्या 12,496 हो गई। तमिलनाडु में अभी 4,022 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 490 लोगों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 8,35,024 हो गई है। चेन्नई में 182 नए मामले सामने आने के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,35,532 हो गई है। तमिलनाडु में रविवार को कुल 50,815 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 1.74 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…