रॉबिन कपूर
फर्रूखाबाद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अध्यात्मिक शिक्षिका वीके रागिनी ने विश्वविद्यालय के फरार संचालक बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित का बचाव करते हुये कहा है कि बाबा विश्व का परिवर्तन के कार्य में लगे है। दिल्ली से यहा आयी अध्यात्मिक शिक्षिका वीके रागिनी ने नगर के मोहल्ला सिकत्तरबाग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मीडिया कर्मियों को विश्वविद्यालय के बारे में हो रही चर्चाओं को मात्र भ्रांतियों बताया और उस पर जमकर सफाई दी।
उन्होंने कहा कि हम लोग स्व-इच्छा से सहयोग करने वालों की धनराशि से केन्द्र चलाते है और सादा जीवन व्यतीत करते है। उन्होने सरकार से बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के विरूद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम किसी से भीख नही मांगते। हम हिन्दुस्तान अथवा भारत में रहने के कारण हिन्दू नही मानते, हम सनातनी है। देश सनातन धर्म की परम्पराओं को भूलता जा रहा है।
एक सवाल के जबाब में अध्यात्मिक शिक्षिका वीके रागिनी ने बताया कि समय आने पर बाबा वीरेन्द्र देव सभी के सामने आ जायेगे। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है। मालुम हो कि केन्द्र के संचालक बाबा वीरेन्द्र देव के विरूद्ध युवतियों के अपहरण आदि के अनेकों मुकदमे चल रहे है। इन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। बाबा इस दरमियान पुलिस पकड़ से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…