फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। डीजल -पेट्रोल और रसोई गैस के दामों मे लगातार हो रही बढोत्तरी को लेकर आज लखीमपुर में ए आई एम आई एम ए मोटरसाइकिल को सड़कों पर खींच कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी भेजा।
इस दौरान लखीमपुर शहर में लगभग एक किलोमीटर पैदल अपनी अपनी मोटरसाइकिल खींच कर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद मे कलेक्ट्रेट में पहुँच कर राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की। इस दौरानएआईएमआईएम के जिला महामंत्री डॉ मौलाना मोहम्मद साद व युवा संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब गाजी ने कहा इस सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। पिछले दिनों से जो पेट्रोल डीजल व रसोई गैस में जिस तरीके से बढ़ोतरी हुई है,जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।किसान 100 दिन से ज्यादा सड़कों पर है पर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा हमारी मंशा है कि जो सरकार सो रही है वह नींद से जागे और सरकार पेट्रोल और डीजल रसोई गैस के बढ़ते दामों को कम करें जिससे लोगों को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल रसोई गैस के दामों में अगर कमी नहीं की गई तो एआईएमआईएम एक बड़ा आंदोलन करेगी।
ज्ञापन के दौरान जिला महासचिव हाजी मोहम्मद सईद गौरी, जिला उपाध्यक्ष मौलाना मतीउल्लाह, युवा जिलाध्यक्ष शोएब गाजी, मोनिस फारुकी विधानसभा सचिव जावेद अली मोहम्मद शकील वसी अहमद मोहम्मद वकील मोइन अहमद गौरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…