रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: थाना कंपिल पुलिस ने 56 बने अवैध तमंचों व उपकरण सहित चार शस्त्र फैक्ट्री संचालकों गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। कंपिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव की टीम ने थाने के ग्राम सिरसा स्कूल के पास छापा मारा। पुलिस ने वहां शस्त्र बनाते समय सिरसा गांव निवासी टिंकू कुमार शर्मा पुत्र रामपाल, मोनू शर्मा पुत्र सतीश ग्राम बिल्सडी निवासी श्याम शंकर उर्फ नन्ने लाल पुत्र शोभाराम तथा पड़ोसी जिला कासगंज थाना पटियाली के ग्राम थानागांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया।
पुलिस को शस्त्र फैक्ट्री में 29 बने तमंचे 27 अधबने एवं काफी संख्या में शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग पंचायत चुनाव में बिक्री के लिए कई मिस्त्री लगाकर तमंचे बनवा रहे थे। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर, एसओ कम्पिल जय प्रकाश यादव, एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, मौजूद रहे । एसपी ने गुड वर्क करने वाली टीम को बधाई देते हुए 15000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…