Demo pic
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. विश्वव्यापी कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपनी दहशत फैलाती नजर आ रही है जिससे लगातार लोगों की मौतें भी हो रही हैं वहीं लगातार कोरोना महामारी के दौर के चलते lock-down के डर से प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने लगे हैं इसी के चलते लखीमपुर खीरी जिले मैं भी प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस पहुंचने लगे हैं जिसमें नेपाली नागरिक भी शामिल है।
वही नेपाल के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मुंबई से गौरीफंटा बॉर्डर पहुंचे 70 नेपाली नागरिकों की जांच के दौरान 31 नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में बॉर्डर क्रास कर नेपाल सीमा में पहुंचे कोरोना पॉजिटिव नागरिकों के पाए जाने के बाद बॉर्डर पर हड़कंप की स्थिति है। नेपाल प्रशासन भारत से नेपाल पहुंच रहे प्रत्येक नागरिक की कोरोना जांच करने के बाद ही उसे देश की सीमा में एंट्री दे रहा है।
वहीं भारतीय सीमा में आने वाले नेपालियों की जांच करने वाला कोई नहीं है। सशस्त्र पुलिस बल कंचनपुर के एसपी वीरेंद्र बहादुर ऐर ने बताया कि स्वदेश लौटने वाले सभी नेपाली के साथ ही भारतीय नागरिकों को बार्डर पर पीसीआर जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा है. देखा जाये तो संक्रमण की दूसरी लहर के बाद भी अभी तक भारतीय स्वास्थ्य महकमा गौरीफंटा बॉर्डर पर कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित नहीं कर सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…