संजय ठाकुर
आजमगढ़। इसको इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना नही कहेगे तो और क्या कहेगे। आजमगढ़ में एक परिवार में सिर्फ दो सगे भाई ही बतौर मर्द थे। एक ही दिन दोनों सिर्फ घंटे दो घंटे के अंतराल पर इस दुनिया को छोड़ कर चले गये। घर में सिर्फ एक महिला सहित दो बेटियाँ ही बची। पूरी रात फोन पर लोगो से शव उठाने को कहती रही। मगर कोई मदद को नही आया। आखिर सुबह होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस लेकर आई और राजघाट लेकर गई, जहा दोनों भाइयो का अंतिम संस्कार किया गया।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ने राजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कराया। बताया जाता है कि बड़े भाई की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटे भाई की भी दो बेटियां हैं। बृहस्पतिवार हालत बिगड़ने लगी तो दोनों बेटियां उन्हें लेकर लाइफ लाइन हास्पिटल पहुंचीं। जहा से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर वहां डॉक्टर ने बेड न होने की बात कहते हुए वापस कर दिया। इसके बाद दोनों पिता व ताऊ को लेकर घर आ गईं। सीएमओ आदि कई अधिकारियों को फोन कर बेटियों ने इलाज की व्यवस्था करने की गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
रात में पहले बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी छोटे भाई को हुई तो डेढ़ दो घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। दोनों बेटियां व उनकी मां दरवाजे पर खड़े होकर मदद की गुहार लगाती रहीं लेकिन कोरोना के डर से कोई भी उनके घर नहीं पहुंचा। शवों को घाट तक पहुंचाने के लिए भी कोई तैयार नहीं था। बार-बार फोन करने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ पीपीई किट व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद वाराणसी से आए मृतक के साले के पुत्र व साथ काम करने वाले दो लोगों ने मिल कर दोनों मृतकों के बॉडी को थ्री लेयर पॉलिथीन में पैक किया और फिर एंबुलेंस में लादकर शवों को राजघाट ले गए। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…