मो0 कुमैल
जयपुर। पुलिस अक्सर हमारी अलोचनाओ का एक हिस्सा रहती है। मगर पुलिस के मानवीय चेहरे को हम बहुत कम देख पाते है। या तो हम देखते कम है या फिर हम उस मानवीय चेहरे को देखना ही नही चाहते है। ऐसा ही मानवीय चेहरा राजस्थान में पुलिस को देखने में आया जब एक बुज़ुर्ग इंसान ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से वह गिर पड़े। और ट्रेन अपनी रफ़्तार में चलती रही। दौड़ते हुवे पुलिस वाले ने खुद की जान पर खेल कर उस बुज़ुर्ग मुसाफिर को ट्रेन की चपेट में आने से पहले ही खीच कर ट्रेन से दूर किया।
मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया, जहां ऑन-ड्यूटी सिपाही ने चलती ट्रेन से गिरे एक बुजुर्ग को बचाया। पीयूष गोयल ने हिन्दी में लिखा, ‘राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन पर एक बुजुर्ग यात्री को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बचाया गया। अपने सुरक्षाकर्मियों पर हमें गर्व है, जो पूरे सेवाभाव के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।’
पुलिसकर्मी की त्वरित और समय पर कार्रवाई किसी का ध्यान नहीं गया। मगर मंत्री पियूष गोयल द्वारा वायरल हो रहे इस वीडियो के ट्वीट करते ही लोगो ने पुलिस कर्मी की तारीफ करना शुरू कर दिया। वैसे समाचार लिखे जाने तक लाखो लोगो ने क्लिप देख लिया है। अभी तक पुलिस कर्मी हेतु किसी सम्मान की अथवा इनाम की घोषणा नही हुई है। PNN24 न्यूज़ ऐसे बहादुर और कर्तव्य को अपने जान से ज्यादा तवज्जो देने वाले पुलिस कर्मियों को और उनके हौसलों को सलाम करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…