आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने आज से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक ‘नाइट कर्फ्यू’ रहेगा। इसी के साथ सरकार ने आज से ही 24 घंटे कोरोना वैक्सीन लगाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में लोगों में किसी प्रकार का संदेह न पैदा हो लिहाजा सरकार ने साथ-साथ यह जानकारी भी जारी कर दी है कि इस कर्फ्यू में भी किन लोगों को रात में आने-जाने की पाबंदी से दूर रखा जाएगा। बताते चलें कि दिल्ली के सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं रही है, खुद सीएम केजरीवाल तक दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाने की बात कह चुके हैं।
दिल्ली में लागू नाईट कर्फ्यू के दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं उनको छूट होगी लेकिन ई-पास लेना होगा। इसके अलावा राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के ज़रिए ही मूवमेंट की छूट होगी।वहीं मीडिया पर्सन को आने-जाने की आजादी होगी लेकिन उन्हें इसके लिए ई-पास लेना होगा। लागू नियम के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी। वहीं आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…