हर्मेश भाटिया
रामपुर। खबर तो ये भी ज़बरदस्त हो सकती है। 7 जन्मो के बंधन में बाधने जा रही एक दुल्हन ने वरमाला छोड़ दुल्हन के ही लिबास में जाकर जीत का प्रमाण पत्र ग्रहण किया। बीडीसी चुनाव में उतरी दुल्हन की आज शादी थी। इसी दरमियान उसके चुनाव जीतने की खबर आ गई। फिर क्या था ? वरमाला थोडा इंतज़ार के बाद हो सकती थी। दुल्हन के लिबास में सजी सवरी दुल्हन वरमाला छोड़ जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुच गई।
इस दरमियान पूनम ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि वह इस जीत से काफी खुश है। आज एक ही दिन में उसको दो दो खुशिया मिली है। आज ही उसकी शादी है और आज ही उसको जीत हासिल हुई है, पूनम ने कहा कि वह अपने चुनावी वायदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी और जनता से किये हुवे वायदों को निभाएगी। प्रमाणपत्र लेने पहुची पूनम के शादी की रस्मो रिवाज़ प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद निभाई गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…