आदिल अहमद
कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनावों में नंदीग्राम से हार का स्वाद चखने वाली ममता बनर्जी ने आज कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दिया है। गौरतलब हो कि चुनाव आयोग ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर फिर से मतगणना कराने के तृणमूल कांग्रेस के अनुरोध को खारिज कर दिया था। जिसके बाद ममता बनर्जी ने कोर्ट जाने का फैसला किया था।
हालांकि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मतगणना के बाद ही चुनाव करवाने में गड़बड़ी के आरोप लगाये थे और कहा था कि वो इसे लेकर कोर्ट भी जाएंगी। बता दें कि नंदीग्राम में मतगणना के दौरान एक समय था कि ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को 11 राउंड से पीछे छोड़ दिया था लेकिन अगले चार राउंड में रुझान बदल गया। अधिकारी ने फाइनल राउंड में जीत हासिल की और उन्हें विजेता घोषित किया गया। चुनाव आयोग के मुताबिक नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारो को 110764 वोट मिले थे, जबकि ममता बनर्जी को 108808 वोट मिले थे। इस प्रकार वह मात्र 1956 मतों से चुनाव हार गई थी। जिसके बाद उन्होंने दुबारा मतगणना करने का अनुरोध किया था। ममता का दुसरे दिन दावा था कि चुनाव की मतगणना की निगरानी करने वाले अधिकारी पर दबाव था और उनको धमकी दिया गया था कि अगर दुबारा काउंटिंग हुई तो उसकी जान को खतरा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…