आदिल अहमद
कानपुर। कोरोना ने देश में कहर बरपा कर रखा था। शायद ही इस कहर से कोई शहर अछूता रहा हो। आज भी कोरोना के देश में काफी मामले सामने आ रहे है। मगर जनता है कि मानती नही। जीवन के साथ आजीविका की भी चिंता करते हुवे लॉक डाउन के नियमो में सरकार ने थोडा छुट क्या दे रखा है। लोग कोरोना को एक बार फिर मजाक समझ रहे है। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि ज़िम्मेदार अपनी ज़िम्मेदारी से इस मामले में मुह मोड़ कर बैठे हुवे है।
तस्वीरे आप देख कर भले खुद डर रहे हो कि कही कोरोना का संक्रमण दुबारा अपने शबाब पर न पहुच जाये, मगर न तो इस भीड़ को इसकी चिंता है और न ही जिम्मेदारो ने इसके तरफ जनता का ध्यानाकर्षण करवाने की कोशिश किया। भीड़ में मास्क पहन कर आये लोगो ने मास्क को नाक और मुह के बजाये सिर्फ ठुड्डी पर लटका रखा है। कई तो ऐसे थे जिन्होंने मास्क पहनने की ज़हमत तक नही उठा रखा था। अब आप हालात को खुद समझ सकते है और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को भी समझ सकते है। बताते चलें अस्पताल में रोज़ ही लगभग क्षमता से अधिक लोगो को एकत्रित किया जाता है और अस्पताल प्रशासन द्वारा समाजिक दूरी के नियमों की खूब धज्जियां उड़वाई जाती है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इसपर ध्यान देगा कि नही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…