तारिक़ आज़मी
गौरी यादव…..! दहशत के लिए ये नाम ही काफी है। ददुआ, ठोकिया, रागिया जैसे कुख्यात डाकुओ की श्रेणी में अब गौरी यादव भी आ गया है। चित्रकूट से लेकर मध्यप्रदेश तक इसके नाम की दहशत कायम है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इसके ऊपर पचास हज़ार का इनाम रखा हुआ है। वही अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इस कुख्यात डाकू पर पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया है। अब कुख्यात गौरी यादव पर कुल 5 लाख पचास हज़ार का इनाम हो गया है। मगर आज भी ये पुलिस पकड़ से दूर है और अपना गैग संचालित कर रहा है।
इस डाकू समेत गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। ऐसे में अब यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि साढे पांच लाख का इनामी होने के बाद डाकू गौरी गैंग का खात्मा भी जल्द हो सकता है। आईजी के। सत्यनारायण व सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस गैंग को खत्म करने के लिए हर संभावित स्थान पर पुलिस टीम लगी है।
आज बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आईजी और एडीजी स्तर से इस डाकू पर इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी थी। शासन की अब मंजूरी मिल गई है। अब इस डाकू पर यूपी से पांच लाख व एमपी से पचास हजार का इनाम हो चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…