उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। ब्लाक सीयर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए वार्ड नं0 101 की बीडीसी सदस्य अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह ने भाजपा की ओर से अधीकृत प्रत्याशी के रुप में गुरुवार को दिन में करीब 11.30 बजे अपने पति आनन्द सिंह के साथ अपना नामांकन अत्यन्त ही गहमा गहमी के बीच एआरओ सीपी वर्मा के समक्ष दाखिल किया।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए वार्ड नं0 86 के बीडीसी सदस्य दूसरे प्रत्याशी के रुप में गुरुवार को दिन में 12. 30 बजे आलोक सिंह ने सादे भाव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन एआरओ सीपी के समक्ष दाखिल किया। उनके साथ उनके प्रस्तावक व अनुमोदक भी रहे। इस मौके पर आनन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू, जितेश सिंह, दानिश भाई, अभिषेक सिंह, अब्दुल रहमान, संजय यादव, राजीव सिंह ‘‘टिल्लू‘‘, अंकूर सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सर्वेश यादव, बीडिओ गजेन्द्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत आनन्द राव सहित भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…