शाहीन बनारसी
वाराणसी। रोल बॉल खेल संघ उत्तर प्रदेश के तत्वधान में तीन दिवसीय वर्कशॉप का उद्घाटन आज शनिवार को होटल जानवी इंटरनेशनल में किया गया। इस वर्कशॉप का शुभारंभ संतोष कुमार, सचिव काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय तथा दीपक बजाज निदेशक सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय रोल बाल खिलाडियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रोल बॉल खेल संघ के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 28 से 30 अगस्त 2021 तक चलने वाली तीन दिवसीय वर्कशॉप में कानपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, फतेहपुर, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, कौशांबी, वाराणसी, फिरोजाबाद, मथुरा, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, चंदौली, भदोही, आजमगढ़, गाजीपुर आदि 26 जिलों से आए हुए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। संयोजक रविंद्र कपिल ने बताया कि 3 दिवसीय कार्यशाला में रोल बाल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा व काशी विद्यापीठ के मैदान पर खेल का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस वर्कशॉप में देश के प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम कश्यप, त्रिभुवन मोहित, हेमंत यादव, अंजलि, इशिका शर्मा, काशिका यादव, सुनीता गुप्ता सहित आठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रोल बॉल खेल संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने इस कोरोना काल में आयोजित वर्कशॉप के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया। रोल बॉल खेल संघ वाराणसी की सचिव और अंतर्राष्ट्रीय रोल बाल खिलाड़ी सुनीता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…