तारिक़ आज़मी
वाराणसी। अपर पुलिस कमिश्नर सुभाष चन्द्र दुबे ने आज अपने जन्मदिन को वृद्धाश्रम के बुजुर्गो और अंध विद्यालय के बच्चो के साथ मनाया। बिना कैमरों की चमक, बिना किसी मीडिया कवरेज के अपर पुलिस अधीक्षक आज शाम ढले अपने मतहतो के साथ वृद्धाश्रम पहुचे और रहा रहने वाले बुजुर्गो के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद वहां से वह पास ही अंध विद्यालय गये जहाँ नेत्रहीन बच्चो के साथ अपने यौम-ए-पैदाईश की खुशियाँ मनाई।
बेशक हम अपनी खुशियों को अपने अपनों के बीच तक ही महदूद (सीमित) रखते है। अगर कोई समाज से जुड़े इन कामो को करता भी है तो पहले मीडिया कवरेज का इंतज़ाम कर लेता है। मगर यहाँ तो स्थिति ये थी कि न मीडिया को जानकारी और न कोई हो हल्ला। सीधे सादगी से सिविल ड्रेस में आईपीएस विकास चन्द्र दुबे अपनी खुशियों में चार चाँद लगाने यहाँ पहुच गए थे। हमारा गुज़र उधर से हो रहा था तो उनकी गाडी देख हम रुक गए। उसी वजह से दो चार तस्वीरे भी हमको मिल गई। शायद अपने इस सामाजिक कार्यो का प्रदर्शन अपर पुलिस कमिश्नर को पसंद न हो, इसीलिए उन्होंने ये कार्यक्रम ख़ामोशी के साथ किया।
हकीकत है, अपनों के साथ तो हमेशा खुशियाँ बाटी जाती है। उनके साथ हर लम्हा सेलिब्रेशन का होता है। मगर इस ज़िन्दगी के कुछ लम्हे उनके लिए भी होने चाहिए जो अपनों की मुहब्बत से महरूम है। ऐसे लोगो की तलाश करने की ज़रूरत नही है। शहर में आप किसी भी वृद्धाश्रम पहुच जाये। वही खुद की ज़िन्दगी के कुछ रंगीन लम्हों को ऐसे लोगो के साथ भी हम बिता सकते है, जिनकी ज़िन्दगी का हर एक लम्हा सख्त सियाह अँधेरे में गुज़रता है। ऐसे लोगो की तलाश आपको अंध विद्यालय लेकर जायेगी। समाज की सुरक्षा के साथ साथ समाज सेवा करने वाले आईपीएस अधिकारी सुभाष चन्द्र दुबे के लिए आम जनता के दिल में मुहब्बत बढती जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…