आदिल अहमद/ मो0 कुमेल
कानपुर। बेशक ये खबर आपके दिलो दिमाग को झकझोर सकती है। लानत जैसे लफ्ज़ भी छोटे लगने लगेगे इस घटना को जानकार। बेशक आप ऐसे लोगो की तरबियत पर सवाल उठाना शुरू कर देंगे। आरोपी की भी उम्र अभी कुछ नही है। वह महज़ 13 साल का है। मगर इस छोटी सी उम्र में ही पोर्न फिल्मो की लत उसको ऐसी लगी कि वह इसका लती हो गया। इसके बाद जो उसने किया वह दिल को दहला देने के लिए काफी है। वह महज़ तीन साल की मासूम से पिछले एक महीने से अश्लीलता कर रहा था।
अब जब बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया तो परिजनों को यकीन हो गया कि उसने ऐसा किया होगा। उधर पीड़ित बच्ची को बुधवार को हैलट से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची की हालत अब बेहतर है। पुलिस ने गांव निवासी 13 वर्षीय एक किशोर को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जहा से उसके बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
मामले में जैसे जैसे पुलिस ने पूछताछ किया तो किशोर की हरकते खुल कर सामने आने लगी। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पोर्न फिल्म देखता था। फिल्म में जो देखता था वही उसके मन में चलता था इसीलिए उसने वही कर दिया। उसको कुछ समझ नही आ रहा था। इसके अलावा पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर पहले भी दो बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है।
पहले जिन मासूमो के साथ इस किशोर ने ऐसे हरकते किया था उस वक्त मामला दब गया था। अब इस घटना के बाद बच्चियों के परिजन पुलिस के सामने आए। जब किशोर पर केस दर्ज हुआ तो पुराने मामले भी उजागर होने शुरू हो गए। पुलिस ने मामले में कई ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक मामले में समझौते के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस अपने तरफ से कोई कसर इस मामले में नही छोड़ना चाहती है। घटना के बाद पुलिस ने फारेंसिक जाँच करवाया था। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में घटना की पुष्टि हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…