उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड(बलिया)। विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी, विवेकानन्द गर्ल्स विद्यापीठ इब्राहिमपट्टी, विवेकानन्द गर्ल्स कालेज सेमरी, राम सकल इण्टर कालेज सेमरी, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल सेमरी बलिया के समस्त छात्र तथा छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी बलिया के आदेश के अनुक्रम में मतदान जागरूकता अभियान के सम्बंध में एक विशेष रैली निकाली गई। जिसमें सभी कालेजों के छात्र एवं छात्रायें, शिक्षक और शिक्षिकाएं तथा कक्षा एक से बारहवीं तक, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, डीएलएड (बीटीसी) के सभी छात्र, छात्राओं आदि सभी नें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राकेश पाण्डेय प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधैला बलिया नें किया।
साथ ही जगह-जगह पर लोगों को मतदान की महत्ता को छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा बताया गया। उक्त कार्यक्रम में डा0 प्रियंका मिश्रा, डा0 सुनील कुमार सिंह, डा0 नीरज यादव, डा0 सुरेन्द्र कुमार, डा0 राकेश कुमार यादव, डा0 अनिल यादव, निजामुद्दीन, जगन्नाथ मिश्र, जयगोविंद पाण्डेय, हेमंत कुमार मिश्र, प्रेमचंद मौर्य, संतोष श्रीवास्तव, सन्नीलाल श्रीवास्तव, नाज़नीन, आफरीन, प्रियंका, पूजा, रोली, गुन्जा, किरन सिंह, शिप्रा, मनोज कुमार आदि नें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी परिश्रम किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…