सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। सर्किल क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंसार बिहार व कासिम विहार कॉलोनी में हो रहे नशे के अवैध कारोबार को लेकर नागरिकों ने चिंता जताई है। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की लाचार कार्यप्रणाली के चलते मौत को बेचने वाले असामाजिक तत्वों का यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। यही कारण है कि नशे की लत के चक्रव्यूह में फंसे लोग अपने स्वास्थ्य और परिवार की बर्बादी का कारण बनते जा रहे हैं। यही नहीं ऐसे लोगो का नशे रूपी काल के गाल में समा जाने वाली घटनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता, जो नशे के आदी होकर अक्सर मौत की नींद सो जाते हैं। हालत ऐसे है कि क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि किसी को मौत के मीठे नशे का स्वाद चखना है तो वह उनकी कॉलोनी में आकर आसानी से खरीद सकता है।
नशे की बुरी लत में फंसते जा रहे लोगों में किशोर भी शामिल
खाकी और खादी की हो रही किरकिरी
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है ऐसा भी कतई नहीं है कि यहां गुपचुप रूप से नशा बेचने के धंधे की बात उजागर हो जाने के बाद समय-समय पर इसकी शिकायत न की जाती रही हो मगर इसके बावजूद आजतक भी न जाने क्यों नशे के इस अवैध कारोबार पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कारगर अंकुश नहीं लगाया जा सका। नतीजन इस धंधे में संलिप्त लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। यहां तक कि कॉलोनी के बहुत से घरों में भी अब नशा बेचने का यह धंधा खूब फल-फूल रहा है जिसमें महिलाएं भी शामिल है। लोगों का आरोप है कि उक्त कॉलोनी में जिस कदर खुलेआम विभिन्न प्रकार के नशा बेचने का कारोबार हो रहा है उसे देखकर लगता है यहां नशे के कारोबारियों को स्थानीय खाकी और खादी का संरक्षण प्राप्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…