शाहीन बनारसी
डेस्क: भारत त्योहारों का देश है. हमारे यहाँ उत्सव हर रोज़ ही लगभग है. हम आस्थावानों के लिए आस्था बड़ी बात होती है. इसी क्रम में आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी व्रत रखा जाने वाला दिन है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के श्री कृष्ण अवतार की पूजा की जाती है। जया एकादशी का व्रत बेहद पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि जया एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
एकादशी तिथि आरंभ– 11 फरवरी, शुक्रवार दोपहर 01:52 मिनट पर
एकादशी तिथि समाप्त- 12 फरवरी, शनिवार सायं 04:27 मिनट तक
उदयातिथि 12 फरवरी दिन शनिवार को है, इसलिए जया एकादशी व्रत 12 फरवरी को मान्य है।
पारण समय : 13 फरवरी, रविवार प्रात: 07:01 मिनट से प्रातः 09:15 मिनट के मध्य तक
जया एकादशी व्रत पूजा विधि
जया एकादशी व्रत के लिए एक दिन पहले नियम शुरू हो जाते हैं।
जया एकादशी व्रत के लिए साधक को व्रत से पूर्व दशमी के दिन एक ही समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।
व्रती को संयमित और ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए।
प्रात:काल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
धूप, दीप, फल और पंचामृत आदि अर्पित करके भगवान विष्णु के श्री कृष्ण अवतार की पूजा करें।
रात्रि में जागरण कर श्री हरि के नाम के भजन करना चाहिए।
द्वादशी के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…