अनिल कुमार
पटना : केंद्र सरकार ख़ासकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी गति से काफ़ी ख़फ़ा रहते हैं,यह बात किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार को मौक़ा बिहार के गंगा नदी पर रेल -सह -सड़क पुल के लोकार्पण का था लेकिन इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए नितिन गडकरी ने एक बार फिर कह ही डाला कि जिस गति से उत्तर प्रदेश में काम हो रहा हैं उसी गति से हम बिहार में भी करना चाहते हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज़मीन अधिग्रहण और वन विभाग की अनुमतियों को लेकर अपने स्तर पर विशेष रूप से समीक्षा कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुझाव पर कहा कि वो उनका अभिनंदन करते हैं। सीएम नीतीश ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग तो इस मंच से नहीं की लेकिन बार-बार कहा कि बिहार के ऊपर विशेष ध्यान देना ही पड़ेगा न। एथेनॉल उत्पादन की चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने मांग की कि केंद्र बिहार में इसके उत्पादन को लेकर खपत को पैमाना ना बनाकर अधिक से अधिक उत्पादन करने पर सहमति दे। नीतीश इस पुल के उद्घाटन पर काफ़ी खुश दिखे क्योंकि जब तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका शिलान्यास किया था तो वो उस समय रेल मंत्री थे और अब वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप से इस मौके पर उपस्थित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…