मो0 कुमेल
डेस्क। वनडे के बाद मेहमान विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में दो बड़े सितारे केएल राहुल और अक्षर पटेल को नहीं चुना गया है। ये दोनों ही सितारे चोटिल हैं और चोट के कारण ही इन दोनों को सीरीज के लिए नहीं चुना गया। टीम का ऐलान विंडीज टीम के खिलाफ खेले जा रहे तीसरा वनडे खत्म होने से पहले ही कर दिया गया।
वहीं, लेफ्टी स्पिनर अक्षर पटेल फिलहाल कोविड-19 से उबरने के बाद पुनर्वास कार्यक्रम से गुजर रहे हैं। अक्षर पटेल जल्द ही अब एनसीए के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपनी चोट का भी इलाज कराएंगे। इन दोनों की जगह सेलेक्टरों ने दीपक हूडा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह दी है।
भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शारदूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्शल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हूडा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…