शाहीन बनारसी
गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। ये ऐसा मौसम है जिसमें स्किन को सबसे ज्यादा धूप और धूल का सामना करना पड़ता है और पसीना भी इसमें पूरा योगदान देता है। ऐसे में स्किन का और बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों में चेहरे की नमी और निखार बरकरार रखने के लिए आप चेहरा धोने से जुड़ी कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टिप्स आपकी परेशानी को बिना किसी भारी मेहनत के ही दूर कर देंगे।
गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है जिस कारण अक्सर लोग फेस वॉश से हर थोड़ी देर में मुंह धोने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बार-बार फेस वॉश से चेहरा धोने से चेहरा और ज्यादा ऑयली होता है क्योंकि जितनी बार चेहरा धुलता है स्किन उतना ही सीबम बनाती है। सीबम चेहरे पर ऑयल प्रोड्यूस करता है। सादे पानी से दिन में दो-तीन बार चेहरा धोना ठीक है लेकिन फेस वॉश से नहीं।
फेसवाश के बाद लगाये मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन
फेस वॉश के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। ये दोनों ही चीजें स्किन के पोषण के लिए बेहद जरूरी हैं। चाहे आपको दिनभर ऑफिस के अंदर ही बैठना पड़े लेकिन तब भी सनस्क्रीन लगाना ना छोड़ें।
पसीने से दूरी
पसीने वाले हाथ बार-बार चेहरे पर ना लगाएं। इससे चेहरे पर इर्रिटेशन होने लगती है। ऐसे में दाने निकलने की संभावना बढ़ जाती है।
रात में नमी
रात के समय अपनी स्किन को अच्छे से धोकर मॉइश्चराइजर लगाकर ही सोएं। ये आपकी त्वचा की नमी को शुष्क रातों में भी बरकरार रखेगा।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। PNN24 न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…