ए0 जावेद
वाराणसी। वर्ष 2012 बैच के चर्चित दरोगा मनीष सिंह को अज्ञात परिस्थितियों में गोली लग गई है। दरोगा मनीष सिंह को गोली उनके ठुड्डी से लग कर सर से निकल गई है। परिजन और पुलिस घायल अवस्था में लेकर उन्हें एक निजी चिकित्सालय पहुची जहा से चिकित्सको ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मिल रहे समाचार के अनुसार ट्रामा सेंटर में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सुचना मिलने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह मौके पर पहुचे और परिजनों के सहयोग से मनीष सिंह को लेकर एक निजी चिकित्सालय गए, जहा चिकित्सको ने उन्हें ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनीष सिंह को गोली कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। वैसे पुलिस अभी तक मामले को एक “एक्सीडेंटल गन शाट” का मामला मान रही है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…