आफताब फारुकी
मुम्बई: अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को उनके घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। उग्र शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ कर घर में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
वीडियो में उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के शांति के लिए, शनिवार का दिन जो भगवान का दिन है, शांति का दिन है इसलिए आज के दिन यह शनि जो महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के वजह से लगा है, उसे हम खत्म करना चाहते हैं। पूरे महाराष्ट्र में उन्नति होना चाहिए, इसलिए मैं हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहती हूं। हम मराठी मानुस हैं, हमें मुंबई में हनुमान चालीसा पढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। यह शिवसैनिक बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक नहीं हैं। अगर यह उनके होते तो ये हमें नहीं रोकते। पुलिस हमें रोक रही है, शिवसैनिकों को हमारे दरवाज़े तक लाया गया है। मुख्यमंत्री अगर कायदा तोड़ मेरे घर हमला करवा रहे हैं तो यह महाराष्ट्र के प्रथा को तोड़कर किया जा रहा है, महाराष्ट्र में न्याय व्यवस्था बिगाड़ने का काम खुद शिवसेना कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…