ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के चेतगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयास से रेशम कारोबार से सम्बन्धित फर्म के मैनेजर और उसके साले से फ़िल्मी अंदाज़ में दो करोड़ की ठगी करने वाले ठगों को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ़्तारी मुंबई और दिल्ली से हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस को 1 करोड़ 87 लाख रुपया नगद, 8 एटीएम कार्ड, और अन्य आईडी कार्ड बरामद हुवे है। गिरफ्तार चार अभियुक्तों में से तीन मुम्बई के एक आलिशान होटल में ऐश की जिंदगी ठगी के पैसे से जी रहे थे। चौथे को गाज़ियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ कर आज सभी चारो अभियुक्तों को अदालत में पेश किया है।
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि ठगों के इस शातिर गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव (गृह) उत्तर प्रदेश शासन ने एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तारी वाली टीम में इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय, एसआई राज कुमार पांडेय, एसआई सूरज तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
हुआ कुछ इस प्रकार था कि अकथ निवासी अंकित शुक्ल मलदहिया स्थित एक रेशम का कारोबार करने वाली संस्था का मैनेजर है और उसका साला अश्वनी भी उसी फर्म में नौकरी करता है। अंकित शुक्ला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाते हुवे कहा था कि उसके साले अश्वनी की मुलाकात कुछ दिन पूर्व अभिषेक और यश नाम के दो व्यक्तियों से हुई थी। दोनों ने अश्वनी को बताया था कि उनके अकाउंट संबंधी समस्याओं के समाधान की फर्म है और 1% कमीशन में हम टैक्स पर बड़ी भारी राहत दिलाते हैं। जिस पर अश्वनी ने उन दोनों की मुलाकात अपने जीजा अंकित शुक्ल से करवाया था। जिसके बाद टैक्स में छुट दिलवाने की बात कहकर दो करोड़ रुपया लेकर ये लोग फरार हो गए थे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक बाउंसर को अश्वनी और अंकित ने दौड़ा कर पकड़ लिया था और पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
पुलिस की पकड़ में ये बाउंसर संदीप से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे बाउंसर सोनू को भी पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से आए हुए बाउंसर हैं और उन्हें उनकी फर्म के द्वारा यहां भेजा गया था। इससे ज्यादा वह अभिषेक और यश के बारे में नहीं जानते हैं। तब पुलिस ने चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के नौवें दिन आरोपियों के गिरप्तार कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सभी चारो अभियुक्तों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…