मुकेश यादव
डेस्क: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का इस समय फुल फॉर्म जारी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन वनडे की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। मैच में बाबर आजम ने 115 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे लाहौर में खेला गया था, जिसमें मेजबान पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। तीसरे वनडे में पाकिस्तानी कप्तान बाबर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे सही साबित करने में उनके गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। तेज गेंदबाजों हारिस राउफ (39 रन पर तीन विकेट), मोहम्मद वसीम (40 रन पर तीन विकेट) और शाहीन शाह आफरीदी (40 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 41।5 ओवरों में 210 रन पर सिमट गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…