शिखा प्रियदर्शिनी
फोड़े फुंसियो की दिक्कत गर्मी में आम होती है और यह दिक्कत आमतौर पर हम सभी को कभी न कभी होती ही है। कभी गाल पर तो कभी चेहरे पर कभी नाक के नीचे सफेद या लाल फुंसियां नजर आने लगती हैं जिन्हें देखते ही फोड़ने का मन तो खूब करता है लेकिन दाग रह जाने के डर से यह भी नहीं किया जाता। ऐसे में इन फुंसियों से जल्द से जल्द छुटकारा पाने की सबसे अच्छी तरकीब कुछ घरेलू उपाय हैं। ये प्राकृतिक उपाय चेहरे से फुंसी दूर कर आपके खोये हुए बेदाग निखार को वापस लाते हैं और सबसे अच्छी बात कि इनका असर तेजी से होता है।
मुल्तानी मिटटी: मुलतानी मिट्टी में मैग्नीशियम क्लोराइड पाया जाता है जो फुंसियों से छुटकारा दिलाने और चेहरे पर होने वाले ब्रेकाउट्स को दूर करने में बेहद लाभकारी है। इसे चेहरे की डीप क्लेंजिंग के लिए भी जाना जाता है। इस्तेमाल के लिए लगभग डेढ़ चम्मच मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को 20-25 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें।
बादाम: सिर्फ शरीर के पोषण के लिए ही नहीं, बादाम चेहरे की सुंदरता के लिए भी बेहद फायदेमंद है। विटामिन-ई और अन्य मिनरल्स से भरपूर बादाम स्किन पर स्क्रब, फेस पैक या क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। बादाम को मिक्सी में डालें और संतरा या स्ट्रॉबेरी जैसे किसी फल के साथ पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगभग 25 मिनट के लिए लगाए रखने के बाद धो लें।
ओट्स: ओट्स चेहरे से तेल को सोखकर स्किन को मुलायम बनाते हैं जिससे फुंसियों पर भी इनका असर होता है। ओट्स को पीस कर पानी के साथ पेस्ट बनाएं और फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए 20-25 मिनट तक लगाए रखने के बाद धो लें। चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा।
पुदीना: विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर पुदीना स्किन को साफ करने में असरदार होता है। ताजा पुदीने को रात के समय स्किन पर पीस कर लगाएं। ये चेहरे को ड्राई किए बिना ही फुंसियों को दूर कर देगा।
एलोवेरा: अगर चेहरे पर फुंसी बहुत ज्यादा फूल गई है और लाल पड़ने लगी है तो एलोवेरा लगाना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एलोवेरा की पत्तियों को लें और जेल निकालकर सीधा फूली हुई फुंसी पर लगा लें। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण चेहरे पर तेजी से असर दिखाते हैं।
डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। PNN24 न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…