जीशान अली
बांदा। यूपी के बाँदा जिले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अपने घर इंद्रा नगर स्थित आवास में उन्होंने साडी से फांसी लगाई और उनकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर ही पुलिस पहुँच गई। वही घटना के बाद से मृतिका के पति दीपक सिंह गौर जो कि भाजपा नेता है घर से गायब है और उनका फ़ोन भी बंद है।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तत्काल सूचना पर पुलिस, डॉग स्कवॉड और अन्य टीम मौके पर पहुंची है। घटना स्थल का जायजा लेने पर पता लग रहा है कि उन्होंने कमरे को बंद करके फांसी लगाई है। उनके इस कदम के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही थी। आज भी दोनों के बीच चिवाद हुआ था, उससे अक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मामला दर्ज करके शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…