तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयागराज में अपराध बेख़ौफ़ होता जा रहा है। दिन प्रतिदिन होती घटनाओं ने यह बात तो साबित कर दिया है कि अपराधियों के दिल से पुलिस का खौफ निकल गया है। आज जीता जागता उदहारण प्रयागराज में उस समय देखने को मिला जब प्रयागराज जनपद के धूमनगंज में दो युवको को दिन दहाड़े गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों की शिनाख्त यासिर (45) और सुल्तान (35) के रूप में हुई है। दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजे है। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुच कर मामले की जाँच कर रही है।
मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले ही दोनों युवको की मौत मौके पर ही हो गई थी। डबल हत्याकांड की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियो का मौके पर पहुचने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्ज़े में लेकर जाच शुरू कर दिया है। पुलिस की माने तो पहली नज़र में मामला पुरानी किसी रंजिश का दिखाई दे रहा है। मामले में जाँच चल रही है। एसपी (सिटी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि “दो पक्षों में गोली चलने की सुचना पर मौके पर पहुचे, दोनों युवको की मौत हो चुकी है। मामले में जाँच जारी है। अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मृतकों के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस मृतकों के परिजनों से तहरीर आने का इंतज़ार कर रही है।
समाचार लिखे जाने के दरमियान मिल रही जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के आरोपी युवक दीपक को पुलिस ने हिरासत में ले लिए है। पुलिस को दिए बयान में दीपक ने कहा है कि यासिर और सुल्तान अपने साथ दो अन्य लोगो को लेकर मेरे पास आये थे और ज़बरदस्ती स्टाम्प पर उसका हस्ताक्षर करवा रहे थे। इस दरमियाना विरोध करने पर उन्होंने असलहा तान लिया। जिसके जवाब में दीपक ने आत्मरक्षार्थ उनका ही असलहा छीन कर फायरिंग शुरू कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपी जिनपर आरोप है कि वह मृतक यासिर और सुल्तान के साथ मौके पर आये थे और फायरिंग किया था को भी हिरासत में लेकर उनके पास से असलहा बरामद कर लिया है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…