ईदुल अमीन
क्रिकेट की दुनिया में दशको तक अपना एकछत्र राज चलाने वाले सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। मगर आज भी उनका रिकार्ड तोडना तो दूर दुनिया का कोई भी खिलाड़ी उसके आसपास भी नही दिखाई देता है। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए अब आठ साल से ज्यादा वक्त गुज़र चूका है। मगर आज भी क्रिकेट का नाम बिना सचिन के नही लिया जा सकता है। 16 साल की उम्र में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले सचिन का आज 49वां जन्मदिन हैं। इस अवसर पर सचिन के उन रिकार्ड्स की बात हम करते है जो आज भी किसी खिलाडी के लिए महज़ एक सपना ही है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 664 मैच खेले। इसमें उन्होंने 200 टेस्ट मैच और 463 एकदिवसीय मुकाबले खेले। यह किसी भी क्रिकेटर द्वारा सबसे अधिक मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड है, जो आज भी सचिन के नाम दर्ज है। बल्लेबाजी क्रम में किसी एक स्थान पर खेलते हुए करियर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने भारतीय टीम के लिए चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 275 पारियों में 54.40 की औसत से 13492 रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 से अधिक चौके लगाए। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा इस प्रारूप में लगाए गए सबसे अधिक चौके हैं। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 2058 चौके लगाए हैं। सचिन ने अपने वनडे करियर में 15 बार मैन ऑफ द मैच सीरीज का अवॉर्ड जीता। वह कुल 108 सीरीज का हिस्सा रहे थे और इस दौरान इतने अवॉर्ड जीते। यह आज भी इस प्रारूप में किसी खिलाड़ी द्वारा जीता गया सबसे अधिक ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड है। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 62 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता जो किसी भी क्रिकेटर की तुलना में सबसे अधिक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…