शाहीन बनारसी
डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबुधाबी के 16वे शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का आज जुमे के रोज़ इन्तेकाल हो गया है। वह 73 वर्ष के थे और कई सालो से बीमार चल रहे थे। अबुधाबी की आधिकारिक WAM न्यूज एजेंसी ने कहा है कि, “राष्ट्रपति मामलों का मंत्रालय शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के शुक्रवार 13 मई को निधन हो जाने की इस दुख की घड़ी में UAE के लोगों और इस्लामिक दुनिया के साथ है।” मंत्रालय ने 40 दिन के शोक की घोषणा की है और शुक्रवार से UAE का झंडा 40 दिन तक आधा झुका रहेगा। पहले तीन दिन के लिए सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के दफ्तरों में काम भी स्थगित कर दिया गया है।
उनके भाई और आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद को अब अगले कुछ सालों में UAE का प्राकृतिक शासक माना जा रहा है। भारतीय नेताओं ने दुबई के राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लिखा है कि उन्हें शेख खलीफा के निधन पर बेहद दुख है जिन्होंने हमेशा केरल के साथ ्अच्छे रिश्ते रखे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…