ईदुल अमीन
वाराणसी। ज्ञानवापी सर्वे हेतु अदालत के हुक्म का पालन करने के लिये ज़िला प्रशासन ने अपनी कमर कस लिया है। प्रशासन ने जहाँ मसाजिद इनतज़ामिया कमेटी से नोटिस जारी कर कहा है कि अगर उनके पास बंद तालों की चाबी है तो वह प्रशासन को उपलब्ध करवा दे। साथ ही मस्जिद को खाली करवाने की ज़िम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई है।
न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दे दिया है, मगर सीआरपीएफ को पार्टी नहीं बनाया है। ऐसे में सीआरपीएफ को पत्र भेजकर कमीशन की कार्यवाही की जानकारी व सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को नोटिस जारी करके निर्देश दिया है कि यदि उनके पास परिसर में बंद तालों की चाबी है तो कमीशन की कार्यवाही के दौरान उसे मुहैया कराया जाए।
इसके साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) को कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी व मस्जिद परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता आयुक्त से भी कमीशन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहने वाले व्यक्तियों की सूची मांगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…