Crime

आगरा: पति ने सो रही पत्नी की किया धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

आदिल अहमद (इनपुट-साहिल खान)

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दिया। जब पत्नी घर में सो रही थी तभी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया। यह मामला न्यू आगरा के नगला हवेली का है। जब ससुर ने देखा कि बहु खून से लथपथ पड़ी है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

वही पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि गांव लोहकरेरा निवासी प्रीति की शादी दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उपेंद्र सिंह से हुई थी। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण का कहना है कि उपेंद्र सिंह के किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। इसका पता प्रीति को चल गया था। इस वजह से घर में झगड़े हो रहे थे।

उपेंद्र रविवार तड़के 4:00 बजे सोते समय प्रीति पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घर की छत पर सो रहे उपेंद्र के पिता सुबह जागे तो बहू का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उपेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts