तारिक़ खान
दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार इलाके के वसंत अपार्टमेंट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ कल शनिवार की रात माँ संग दो बेटियों ने आत्महत्या कर लिया है। तीनो माँ बेटियों की लाश बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थी और साथ ही उनके रूम से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। कमरे में तीन अंगीठी जल रही थीं और पास ही एक गैस सिलेंडर खुला हुआ था। आशंका है कि उनका इरादा कमरे को आग के हवाले करना था, लेकिन इससे पहले ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत के कारणों का खुलासा किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है।
पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा को खोला। कमरे के बाहर गैस सिलेंडर को खुला पाया। पास ही एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। अंदर के कमरे में जाने पर एक महिला और दो युवतियां विस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं। जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। जांच में पता चला कि महिला के पति का अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। मंजू बीमारी की वजह से विस्तर पर थी।
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के पति एक चार्टड अकाउंटेंट के सहायक का काम करते थे। कोरोना महामारी के दौरान परिवार ने कुछ रिश्तेदारों से पैसे लिए थे। पति की मौत के बाद वह पैसा वापस नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से तीनों काफी परेशान थीं। पुलिस ने तीनों शवों को सफदरजंग अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा कि इन लोगों की मौत दम घुटने से हुई है या फिर इन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…