demo pic
शाहीन बनारसी (इनपुट साहिल खान)
आगरा: आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र में स्थित अतिव्यस्त एमजी रोड पर स्थित शोरूम अनिल इलेक्ट्रॉनिक्स आज सुबह आग लग जाने से इलाके में हडकंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुचना पर पहुची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुवे नुक्सान का आकलन अभी नही हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार अनिल इलेक्ट्रानिक्स की दूकान में आज सुबह करीब सात बजे लोगों ने धुआं उठते हुए देखा। उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दी। जब तक पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, शोरूम में आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
शोरूम के ऊपर ज्वैलर्स और आसपास भी कई दुकानें हैं। ऐसे में आग लगने से अन्य दुकानों के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन शोरूम में रखा काफी सामान जल गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है। जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…