ईदुल अमीन
वाराणसी: वाराणसी की मस्जिद ज्ञानवापी में आज जुमे की नमाज़ और होने वाले सर्वेक्षण के मद्देनज़र भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है। इस दरमियान आज मस्जिद में नमाजियों की भारी तायदात देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों से आज नमाज़ी ज्ञानवापी मस्जिद नमाज़ अदा करने आ रहे है। इस दरमियान खबर आ रही है कि अंजुमन मसाजिद इंतेजामिया कमिटी के सेक्रेटरी एसएम यासीन की सेहत नासाज़ है। उक्त रक्तचाप के कारण उनको कल रात से ही डाक्टरों ने आराम की सलाह दिया है।
भारी सुरक्षा बल इंतज़ाम और शांति व्यवस्था हेतु परिसर के आसपास तैनात किया गया है। वही मीडिया के कैमरे भी अपनी पैनी नज़र बनाये हुवे है। सर्वे हेतु आज दोपहर 3 बजे कमीशन के आने की संभावना है। कमीशन मौके पर अपना निरिक्षण करेगा। गौरतलब हो कि निरिक्षण के लिए अदालत ने जिस प्लाट नंबर का ज़िक्र किया है, मस्जिद कमिटी उस प्लाट नम्बर पर मस्जिद न होने की बात कहती आई है। जिसके कारण निरिक्षण मस्जिद में न करके अन्य स्थलों और श्रृंगार गौरी तक होने की मांग मस्जिद कमिटी ने किया है। समाचार लिखे जाने तक मस्जिद में नमाजियों की भारी तायदात इकठ्ठा हो चुकी है।
समाचार लिखे जाने तक मिल रही जानकारी के अनुसार मुफ़्ती साहब ने मस्जिद में जुमे का कुत्बा शुरू कर दिया है। मस्जिद नमाजियों से पूरी भरी हुई है। नमाजियों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह बरक़रार है। हमने एसएम यासीन से इस सम्बन्ध में बात करने की कोशिश किया मगर उनकी सेहत ख़राब होने के कारण हमारी उनसे बात नही हो पाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…