ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के सरायगोवर्धन स्थित भवन संख्या सी04/65 के पास जाम सीवर की समस्या को दर्शाने वाली हमारी खबर का असर हुआ और महाप्रबंधक जलकल विभाग के द्वारा दिला त्वरित कार्यवाही का आश्वासन धरातल पर सत्य उतरा और त्वरित कार्यवाही के तहत जाम सीवर की सफाई हो गई है। गलियों में बहता सीवर का पानी भी साफ़ कर दिया गया है। यही नही सीवर से निकली शिल्ट को भी सुबह त्यौहार को देखते हुवे हटा दिया गया है।
एक बार फिर जलकल विभाग के जीएम ने साबित कर दिया कि त्वरित का सही मायने त्वरित होता है। समाचार प्रकाशन के तुरंत बाद ही महाप्रबंधक के निर्देशन पर सफाई कर्मी मौके पर पहुचे और घंटो की मेहनत के बाद सीवर की सफाई किया। यही नही कल ईद के त्यौहार को देखते हुवे सीवर से निकली शिल्ट को भी मौके से हटा दिया गया। स्थानीय नागरिको ने नगर निगम का धन्यवाद देते हुवे हमारे प्रयास की सराहना किया और जन समस्या से सम्बन्धित हमारी रूचि को प्रोत्साहित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…