तारिक़ आज़मी
वाराणसी में सनसनी फैलाने में मीडिया की कोशिशे अभी भी जारी है। पहले से हमने कहा था कि मीडिया मामले में सनसनी फैला रहा है। आखिर सनसनी ने अपनी हदे पार कर दिया और आज अदालत से वादिनी मुकदमा पक्ष को शपथ पत्र लेने के बाद सर्वे रिपोर्ट और सीडी उपलब्ध करवाया। सीडी और सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध होने के थोड़ी देर बाद ही एक चैनल के द्वारा इस सर्वे का वीडियो दिखाया जाने लगा। आखिर मामले को तुल पकड़ता देख वादिनी मुकदमा ने पत्रकार वार्ता आयोजित करके अपना पक्ष रखते हुवे कहा है कि वीडियो हमारे द्वारा वायरल नही किया गया है। हम लोगो ने अपने लिफ़ाफ़े तक नही खोले है।
बताते चले कि आज इससे पहले अदालत में शपथपत्र देने के बाद वादी पक्ष की पांच में से चार महिलाओं को सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट की सीडी मिली थी। बताया जा रहा है कि शपथ पत्र नहीं देने के कारण मस्जिद पक्ष को अभी रिपोर्ट या सीडी मिली ही नही है। ऐसे में अदालत से केवल चार ही लिफाफे दिये गए और वीडियो लीक हुआ तो सवाल अनसुलझे रह गए। वही जब वादिनी मुकदमा पक्ष के जानिब से दावा किया गया कि उनके लिफ़ाफ़े सील बंद है तो अब अनसुलझे सवाल ही उलझ कर रह गए है कि अगर सील बंद लिफाफा है तो फिर वीडियो लीक कहा से हुआ। कैसे एक मीडिया हाउस को वीडियो मिला और कैसे ये वीडियो सार्वजनिक करके सनसनी फैलाने की कोशिश मीडिया करना शुरू कर दिया।
वहीं, मुस्लिम पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने दावा किया कि जिन लोगों को वीडियो मिले हैं, उन लोगों ने ही इसे लीक किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग दो दिन तक लगातार दी गई दलील से परेशान हो गए हैं। अब जनमानस को भ्रमित करने के लिए वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसके पीछे बहुत बड़ी एक साजिश है, यह लोग चाहते हैं कि वीडियो से जनमानस को उभार करके देश में अशांति फैलाई जा सके। वीडियो लीक करना और सार्वजनिक करना अदालत के आदेश की भी अवहेलना है। इस पर अदालत में अपनी बात रखी जाएगी और शिकायत की जाएगी। वादिनी मुकदमा पक्ष के वकील सुधीर जैन के अनुसार हम लोगों को मिला लिफाफा अभी तक खोला ही नहीं गया है। अभी हम लोगों को पता चला कि वीडियो कुछ प्लेटफार्म पर चल रहा है। अब हम कोर्ट से इस बारे में शिकायत करेंगे। हम लोगों को कोर्ट से चार लिफाफे मिले थे, चारों लिफाफे अभी तक सील बंद हैं। हम लोगों ने लीक नहीं किया है।
इस बीच वीडियो को सबसे पहले एक्सक्लुसिव बता कर अपने चैनल पर चलाने वाले मीडिया हाउस ने फोन पर वादिनी मुकदमा से बात किया तो उन्होंने भी उनके चैनल पर ये दावा किया कि हमारे लिफ़ाफ़े खुले भी नही है तो वीडियो आपको मिला कैसे, एंकर साहिबा को इसका जवाब न सुझा तो उन्होंने कहा कि ये छोडिये कहा से मिला आप ये बताये…..! जिस पर वादिनी मुकदमा के द्वारा शो के दरमियान मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही।
बहरहाल, मीडिया का सनसनी अभियान जारी है। आप मंदिर मस्जिद मीडिया के द्वारा देखते रहे। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख मुकरर कर दिया है। वही हाई कोर्ट में भी करीब करीब दलील पूरी हो चुकी है तथा सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में जुलाई के दुसरे हफ्ते में सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ही इस मामले में हीलिंग टच की बात कही थी और कहा था कि चुनिन्दा लीक बंद होनी चाहिए। अब ये लीक के बाद अदालत का क्या रुख रहेगा ये आने वाला समय बताएगा। मगर बेशक पत्रकारिता ने सनसनी का रिकार्ड तोड़ रखा है। जुड़े रहे उनके साथ जिनका सनसनी फैलाना मकसद है अथवा जुड़े रहे हमारे साथ कि हम आपको सच से रूबरू करवा रहे है। कई सोशल मीडिया पर चलते वीडियो और फोटो हमारे पास भी उपलब्ध है। मगर हम मामले में सुप्रीम कोर्ट के शब्दों का अक्षरशः पालन करते हुवे “चुनिन्दा लीक” को ऐसे सार्वजनिक नही कर सकते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…