तारिक आज़मी
वाराणसी: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी का अदालत के हुक्म से सर्वे करने वाले सर्वे कमीशन के कमिश्नर की निष्पक्षता पर शक ज़ाहिर करते हुवे कल प्रतिवादी पक्ष ने वीडियोग्राफी के साथ कमिश्नर के हाथो में पत्र सौप कर आरोप लगाया था कि वह बतौर निष्पक्ष कमिश्नर के काम नही कर रहे है बल्कि एक वादी के तौर पर काम कर रहे है। इस पत्र के सौपने के बाद से कल देर रात तक प्रतिवादी पक्ष की आपसी रजामंदी का दौर चलता रहा और आज सुबह से कचहरी में प्रतिवादी पक्ष की गहमागहमी का माहोल है तथा मिल रही जानकारी के अनुसार इस मामले में अदालत का रुख प्रतिवादी मस्जिद कमिटी कर रही है।
इस मामले में देर रात दुसरे पक्ष मस्जिद कमिटी का भी नजरिया सामने आया। हमसे बात करते हुवे मस्जिद कमिटी के अधिवक्ताओं में एक एड0 तौहीद ने बताया कि अदालत से आदेश मस्जिद के सर्वे का नहीं है। सिर्फ एक प्लाट के सर्वे का आदेश है और प्लाट की चौहद्दी भी नही लिखी हुई है। फिर हम कैसे किसी सर्वे कमीशन को मस्जिद के अन्दर सर्वे करने देंगे। मस्जिद कमिटी के अधिवक्ताओं ने हमको बताया कि हमने सर्वे कमीशन के कमिश्नर की निष्पक्षता पर शक है। सर्वे कमीशन के कमिश्नर एक वादी की तरह बर्ताव कर रहे है जो उनकी निष्पक्षता पर शक पैदा करता है।
इस मामले में मस्जिद कमिटी के अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने मौके पर सर्वे के दरमियान जिस प्रकार से एक पक्षीय बर्ताव सर्वे कमीशन के कमिश्नर द्वारा किया जा रहा था को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाते हुवे संवैधानिक तरीके से उनकी निष्पक्षता पर शक ज़ाहिर करता हुआ एक पत्र कमिश्नर के हाथो में विडियोग्राफी के दरमियान सौप दिया है। इस मामले को हम सुबह अदालत में उठायेगे।
वही मिल रहे समाचारों के अनुसार अदलात में अपना पक्ष रखने की तैयारी कचहरी परिसर में मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता कर रहे है। मस्जिद पक्ष के सभी लोग कचहरी परिसर में मौजूद है। हमारे प्रतिनिधि पल पल की घटना पर नज़र बनाये हुवे है। मिल रही जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट से भी अधिवक्ताओं की एक टीम वाराणसी इस मामले में दलील पेश करने के लिए आई है। जुड़े रहे हमारे साथ हम देगे आपको पल पल की जानकारी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…