Others States

पंजाब: आप विधायक को हुई 3 साल की सज़ा, 16 हजार रूपये का लगा जुर्माना

आफ़ताब फारुकी

डेस्क। पटियाला देहात के विधायक बलबीर सिंह को रूपनगर की अदालत ने 3 साल की सजा और 16 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया है। बताते चले कि विधायक के बेटे राहुल समेत 4 व्यक्तियों को 3 साल की सजा सुनाई गई है।

विधायक की पत्नी सुरिंदर कौर सैनी, बेटे राहुल एक और दोषी परमिंदर सिंह को भी सजा सुनाई गई है। विधायक बलबीर सिंह की साली रूपिंदर कौर और उनके पति सेवानिवृत विंग कमांडर मेवा सिंह शिकायतकर्ता हैं। इस मामले में अदालत ने क्रॉस केस में शिकायतकर्ता को बरी कर दिया है।

चमकौर साहिब के गांव टप्परियां दयाल सिंह में पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवि इंदर सिंह की अदालत ने सजा सुनाई है। डॉ0 बलबीर सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे मोहित मोहिंदरा को करारी हार दी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts