पंजाब: आप विधायक को हुई 3 साल की सज़ा, 16 हजार रूपये का लगा जुर्माना

आफ़ताब फारुकी
डेस्क। पटियाला देहात के विधायक बलबीर सिंह को रूपनगर की अदालत ने 3 साल की सजा और 16 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया है। बताते चले कि विधायक के बेटे राहुल समेत 4 व्यक्तियों को 3 साल की सजा सुनाई गई है।

चमकौर साहिब के गांव टप्परियां दयाल सिंह में पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवि इंदर सिंह की अदालत ने सजा सुनाई है। डॉ0 बलबीर सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे मोहित मोहिंदरा को करारी हार दी थी।











