Varanasi

वाराणसी: सपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, बदमाशो ने वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त

ए0 जावेद

वाराणसी। शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता पर अज्ञात बदमाशो ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ बीती रात शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव पर अज्ञात बदमाशो ने लाठी, रॉड और हॉकी से हमला कर दिया जिससे हमले में रामधारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामधारी यादव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाशों ने उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना कमौली गांव की है। बताते चले कि रामधारी यादव स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे। कमौली गांव के बाहर चार लोगों ने हाथ देकर वाहन को रोका। खतरे से अनभिज्ञ सपा नेता ने वाहन रोकने का कारण पूछा। तभी बदमाशों ने रामधारी यादव पर हमला बोल दिया। चालक के साथ भी मारपीट की। स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया।

शोर सुनकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाने के साथ ही परिजनों को सूचित किया। चौबेपुर पुलिस के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल के परिजन अस्पताल में हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts