वाराणसी: सपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, बदमाशो ने वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त

ए0 जावेद
वाराणसी। शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता पर अज्ञात बदमाशो ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ बीती रात शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव पर अज्ञात बदमाशो ने लाठी, रॉड और हॉकी से हमला कर दिया जिससे हमले में रामधारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाने के साथ ही परिजनों को सूचित किया। चौबेपुर पुलिस के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल के परिजन अस्पताल में हैं।











