फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में 12 वर्षीय छात्रा के लापता होने के बाद दर-दर भटक रही मां ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के वजीरपुरवा गांव का है। जहां 1 मई की रात से कक्षा 12 की छात्रा नीतू (16) अचानक अपने घर से लापता हो गई। नीतू की तलाश किए जाने के बाद अगले दिन 2 मई की सुबह नीतू की गुमशुदगी की एफआईआर सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई। जिसके बाद आज 20 मई तक नीतू का कुछ भी पता नहीं चल सका।
पीड़ित माँ ने बताया कि गांव के निवासी नंदकिशोर, बबलू, अंकित और अशोक ने उनकी बेटी को कहीं गायब कर दिया है, लेकिन पुलिस आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही, जिसको लेकर आज पीड़ित माँ ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस के द्वारा अब तक कार्यवाही न किए जाने को लेकर लापता हुई छात्रा नीतू के मामा दिनेश कुमार ने आज आईजी और मुख्य मंत्री पोर्टल पर भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…