सुदेश कुमार
बहराइच। आज सुबह नेपालियों से भरी एक कार और टैंकर में भीषण टक्कर होने से बड़ा हादसा हुआ। घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच की है जहाँ आज सुबह लखनऊ-बहराइच हाईवे पर नेपालियों से भरी कार और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल है। हादसे में घायल हुए लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कड़ी मेहनत के बाद कार में फंसे शवो को बाहर निकाला गया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से टाटा विंगर कार में लगभग 16 लोग सवार होकर नेपाल के लिए जा रहे थे। शनिवार की सुबह जब कार देहात कोतवाली थाना इलाके के मरीमाता मंदिर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी व देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…