ए0 जावेद/करन कुमार
वाराणसी: वाराणसी में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 पर्यटक घायल हो गए है। घायल पर्यटक आन्ध्र प्रदेश के कुट्तुर जिले के बताये जा रहे है। वाराणसी से आंध्र प्रदेश के कुट्टुर जिले के यात्रियों को अयोध्या भ्रमण करने को जा रही टूरिस्ट बस जा रही थी। इसी दरमियान उस बस के आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित चार पर्यटक घायल हो गए। इनमें से एक घायल का एक हाथ व पैर कट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार किशोर को बचाने के बाद चालक ने ट्रक की रफ्तार कम कर दी और कर उसे डांटने लगा। इतने में पीछे से आ रही दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक मल्ली, पास में बैठे श्रीनिवास रेड्डी, रामानम्मन और वेंकेटेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीनिवास रेड्डी का एक हाथ व एक पैर कट गया।
मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश से घूमने निकले थे। वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद शनिवार को अयोध्या राम मंदिर देखने जा रहे थे। एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक सहम गया। वह ट्रक लेकर बदलापुर की ओर तेज गति से भागने लगा। इस दौरान कुछ वाहनों से टकराने से भी बचा। इसमें से एक इनोवा वाहन में एक मजिस्ट्रेट का परिवार सवार था। पीछे से आ रहे उपजिलाधिकारी बदलापुर डा0 प्रदीप कुमार ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक और ट्रक को बदलापुर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…