आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर। आज जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र प्रदेश पुलिस और प्रशासन अपनी पैनी नज़र बनाये रखे है और पूरा प्रदेश हाई अलर्ट पर है। कानपुर में हुई हिंसा के बाद आज पहली जुमे की नमाज़ के कारण प्रशासन अलर्ट है और कानपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके लागू होने के बाद एक साथ पांच या इससे अधिक लोगों की भीड़ जुटने की अनुमति नहीं है। इसी तरह से अनुमति के बगैर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सीएम योगी ने भी इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए है और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, पुराने लखनऊ में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुराने शहर को 37 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रभारी भी पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस इलाके में 61 संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के अफसरों ने दोनों धर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे मामलों के बीच मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आम जनता के साथ ही युवाओं से भी संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। जमीयत के नाम पर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन करते हुए इसे सिरे से खारिज किया है।
वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज के लिए सीमित संख्या में ही लोगों से आने की अपील की है। ज्ञानवापी मस्जिद का वजूखाना सील किए जाने के बाद आज चौथा जुमा यानी शुक्रवार है। पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 10 जून को धरने का एलान किया था। लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। फिर भी कानपुर की घटना से सबक लेते हुए जुमे की नमाज को लेकर शहर में पुलिस अलर्ट है। पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। मुस्लिम बाहुल्य इलाका पुराना शहर में विशेष निगरानी की जा रही है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसटी रोहित सिंह सजवाण भी भ्रमण कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…